फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck crushed feet of girl student

नगर निगम के ट्रक ने कुचला छात्रा का पैर, हादसा देख सहम गए लोग

Fri, 17 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed feet of girl student
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में वजीरपुरा रोड पर गुरुवार सुबह कूड़ा लेकर जा रहे नगर निगम के ट्रक की चपेट में आकर स्कूटर सवार सेंट पैट्रिक्स स्कूल की 11वीं की छात्रा घायल हो गई। ट्रक का पहिया उसके एक पैर को कुचलता निकल गया। 
विज्ञापन


जबकि साथी छात्रा बाल-बाल बच गई। वही राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को नजदीक के अस्पताल में ले गई, जहां से उसे मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


मदिया कटरा निवासी आनंद शर्मा का आटो पार्ट्स का व्यवसाय है। उनकी बेटी गार्गी (16) सेंट पैट्रिक्स स्कूल की 11वीं छात्रा है। शुक्रवार से परीक्षा शुरू होने वाली हैं। गुरुवार को बच्चों को फार्म भरने के लिए दो घंटे के लिए बुलाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी से जा रही थी छात्रा

10 बजे छुट्टी होने के बाद गार्गी अपनी दोस्त सिद्धि पुत्री विकास सोलंकी (लायर्स कालोनी) के साथ स्कूल के गेट से बाहर निकली। दोनों अलग-अलग स्कूटी पर थीं। वजीरपुरा की ओर जाने लगीं। 

सिद्धि ने पुलिस को बताया कि स्कूल से 20 मीटर दूर सेंट जोसफ स्कूल के गेट के सामने पीछे से तेज गति से आते नगर निगम के कूड़ा ले जाने वाले ट्रक ने गार्गी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से गार्गी सड़क पर गिर गई। 

ट्रक का पहिया उसके एक पैर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद ट्रक को रोककर चालक भाग निकला। राहगीरों ने उसे पीछा करके पकड़ लिया। लोगों की मदद से एंबुलेंस को बुलाकर गर्गी को संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में ले गई। 

छात्रा की हालत नाजुक

घटना की जानकारी पुलिस और परिजन आ गए। गार्गी को हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया। अब उसे मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि छात्रा के सीधे पैर को ट्रक ने कुचल दिया है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

लायर्स कालोनी की रहने वाली सिद्धि और गार्गी अच्छे दोस्त हैं। गार्गी के साथ हुए हादसे के बाद सिद्धि सहम गई। वह भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई थी। सिद्धि ने बताया कि वो घबरा गई, लेकिन सहेली की मदद के लिए जुट गईं। 

उन्होंने एक राहगीर की मदद से गार्गी की मां को बताया। इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया। वह खुद उसे अस्पताल लेकर गई। इसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं को जानकारी दी। गार्गी की मां के आने के बाद वह घर गई। सिद्धि काफी सहमी हुई है। 

सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वजीरपुरा रोड पर पांच स्कूल हैं। इनमें सेंट जोसफ, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पीटर्स कालेज, सेंट फ्रांसिस, गायत्री पब्लिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में छुट्टी के समय भी बड़ी संख्या में भीड़ रहती है। जाम भी लग जाता है। 

इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन भी चलते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। न कहीं रोड पर बैरियर लगाए गए हैं और न कोई गार्ड ही तैनात रहता है। वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। पुलिस भी नहीं रहती है।

दो दिन चला अभियान, नतीजा सिफर

कमला नगर में ट्रक के पलटने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों पर सख्ती की। नो एंट्री में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली आदि के चालान काटे गए। मगर, फिर से वाहन दौड़ रहे हैं। 

नगर निगम के वाहन की बात करें तो यह दिन में किसी भी समय चलते रहते हैं। इन्हें कोई नहीं रोकता है। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि चालक अखिलेश है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed