फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck collided with car in Agra

Agra News: ओवरटेक में ट्रक ने कार को मारी टक्कर...बाल-बाल बची लोगों की जान, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 Jan 2026 12:07 AM IST
सार

राजस्थान नंबर के ट्रक ने ओवरटेक के दाैरान कार में टक्कर मार दी। ट्रक चालक और कार सवारों में काफी बहस हुई। कार चालक ने ट्रक चालक प्रधान थारोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
truck collided with car in Agra
ट्रक और कार की टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के सुल्तानगंज की पुलिया के पास सुबह ओवरटेक करने में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। चालक व कार में बैठे अन्य लोग बाल-बाल बचे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया और ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी सुमित गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह अपनी बेटी को छोड़ने के लिए भगवान टॉकीज से कमला नगर जा रहे थे। उनके मित्र अर्जुन व शेर सिंह सरन भी साथ थे। सुल्तानगंज की पुलिया के पास राजस्थान नंबर के ट्रक ने ओवरटेक के चलते उनकी कार में टक्कर मार दी। ट्रक चालक और कार सवारों में काफी बहस हुई। कार चालक सुमित गुप्ता ने ट्रक चालक प्रधान थारोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दोपहर में गुरुद्वारा से आईएसबीटी तक लगा जाम
बुधवार दोपहर दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास वाहनों के दबाव के चलते वाहन रेंगते रहे। इससे हाईवे पर आईएसबीटी तक वाहनों की कतारें लग गईं। एक से डेढ़ मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे तक का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed