{"_id":"624d1e8554e10a051d3e5649","slug":"truck-collided-with-bus-teen-death-and-six-injured-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी बस से भिड़ा ट्रक, किशोर की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी बस से भिड़ा ट्रक, किशोर की मौत, छह घायल
Wed, 06 Apr 2022 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:32 AM IST
सार
ट्रक ने सड़क पार कर रहे बच्चे को चपेट में लिया, जिसके बाद बस में टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना सकीट क्षेत्र के गांव कोची डेरा के सामने बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से ट्रक भिड़ गया। इससे बस सवार 6 लोग घायल हो गए। वहीं सड़क पार कर रहा गांव कोची डेरा का रहने वाला 12 वर्षीय हफीजुल ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हाईवे पर आसपुर के पास टोल प्लाजा बन गया है, जिसके चलते ट्रक सहित तमाम वाहन सकीट मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे उन्हें टोल प्लाजा का भुगतान नहीं करना पड़ता है। बुधवार सुबह भी एटा से मैनपुरी की तरफ ट्रक को सकीट मार्ग से जा रहा था।
गांव कोची डेरा के पास खड़ी बस से यह ट्रक टकरा गया। हादसे में आसमा (10), सबीना (9), मकबल (30), कुसुमा (8), छोटी (22), मंजो (10) सभी निवासी कोची डेरा घायल हो हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक के चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। बस एक स्कूल प्रबंधक की है। जो कोची डेरा से श्रमिकों को अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए ले जा रहा था। बच्चे श्रमिकों के साथ आ गए थे।