{"_id":"61b6d3f95287a449883d6283","slug":"truck-caught-fire-at-agra-lucknow-expressway-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते ट्रक मे लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते ट्रक मे लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Mon, 13 Dec 2021 10:32 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:32 AM IST
सार
आग की घटना के बाद चालक और क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक चलते ट्रक में आग लग गई। धमाके के साथ टायर फट गए। ट्रक को रोक कर ड्राइवर और क्लीनर गाड़ी से कूदे और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू किया। हादसे के दौरान करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे के एक लेन पर यातायात प्रभावित हुआ।
पिछले टायरों ने पकड़ी आग
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक माइल स्टोन के पास हरियाणा से टाइल्स लेकर कोलकाता के लिए जा रहे ट्रक के पिछले टायरों में आग लग गई। अचानक धमाके से टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक आमिर खान पुत्र अब्दुल हमीद और क्लीनर आसिफ पुत्र हमीद ने सड़क पर ट्रक को रोका और कूद कर जान बचाई, तब तक ट्रक के टायरों की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक में आग लगने की सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज लुहारी जगदीश प्रसाद और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आर.एन.सिंह एंबुलेंस और क्रेन के साथ मौके पर पहुंचे थे। क्रेन की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को अलग कराया गया और रास्ता सुचारू कराया गया। इस हादसे में गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।