{"_id":"61a272fd71df81657e6a0b13","slug":"troubled-youth-committed-suicide-by-hanging-mainpuri-news-agr515975111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां के गांव दुधौना में शनिवार को कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक शराब पीने का आदी था, इसी कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी विनोद कुमार (32) शराब पीने का आदी था। नशे की लत के चलते उसने अपनी सारी जमीन भी बेच दी थी। उसके ऊपर काफी कर्ज भी हो गया था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। कर्ज से परेशान होकर शनिवार की सुबह उसने घर के बरामदा में अंगौछा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के लिए कहा गया। लेकिन परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए मना कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।