फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled people, did not get buses

परेशान हुए लोग, नहीं मिली बसें

Sun, 28 Mar 2021 05:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Troubled people, did not get buses
शहर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। होली पर घर जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर लोगों को घर जाने के लिए बसें नहीं मिलीं। बस के आने पर लोग बस के अंदर घुसने के लिए मारामारी करते दिखे। होली पर रोडवेज के सुविधा देने के दावे फेल हो गए।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर बसें बढ़ाने और कानपुर, आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया गया था। होली पर घर जाने के लिए रविवार सुबह से ही लोग बस स्टैंड पहुंचने लगे। लेकिन बस सुविधा के दावे फेल होते नजर आए। यात्री बसों के इंतजार में पूरे दिन भटकते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज द्वारा होली पर बसों के फेरे बढ़ाने, कई मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाने के दावे के अनुंसार बसें बस स्टैंड पर नहीं दिखीं। दूसरे डिपो से आने वाली बसें बस स्टैंड पर जाने की बजाए बाईपास होकर बाहर से ही निकल गईं। होली पर रोडवेज सेवा के दावे फेल हो गए। आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर जाने केे लिए बसों की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है।आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों के फेरे और संख्या बढ़ाई गई है। दूसरे डिपो की बसें बाईपास होकर निकलने से यात्रियों को जरूर कुछ परेशानी हुई है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed