{"_id":"61940dd5334be7564c7558f9","slug":"troubled-by-the-body-i-am-going-to-the-refuge-of-yamuna-agra-news-agr5148233162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर से परेशान हूं, यमुना की शरण में जा रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर से परेशान हूं, यमुना की शरण में जा रहा हूं
विज्ञापन
बाह। कस्बा बाह के 66 वर्षीय व्यवसायी सतीश गुप्ता (वकील) की सोमवार की शाम बटेश्वर में नदी किनारे स्कूटी, कपडे़ और चिट्ठी मिलने से हड़कंप मच गया है। चिट्ठी में लिखा है कि शरीर से परेशान हूं, यमुना मैया की शरण में जा रहा हूं, घर पर सूचना पहुंचा देना। व्यवसायी के भतीजे मोहित गुप्ता ने बाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार को दिनभर नदी में उनकी तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चला।
भतीजे के मुताबिक लापता व्यवसायी सतीश गुप्ता की पत्नी ऊषा गुप्ता बीमार रहती हैं। दो साल पहले उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। पांच में से तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैै। बताया कि सोमवार को ढाई बजे वह बाजार में तगादे के लिए घर से निकले थे। देरशाम तक वापस नहीं लौटे। खोजते हुए परिजन बटेश्वर पहुंचे तो वहां पर स्कूटी कपडे़ और चिट्ठी मिली। इससे परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
मामले में इंस्पेक्टर बाह जसवीर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। चिट्ठी के आधार पर यमुना नदी में खोजबीन कराई गई है। अन्य स्थानों पर भी तलाश कराई जा रही है।