फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by Tagada, shoe artisan commits suicide

तगादा से परेशान जूता कारीगर ने की आत्महत्या

Fri, 03 Jun 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Troubled by Tagada, shoe artisan commits suicide
आगरा। सदर के स्वरूप नगर में बुधवार रात को जूता कारीगर लोकेंद्र (32) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ससुराल में रह रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लोकेंद्र तगादा करने वालों से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैंया के मोहनपुर निवासी लोकेंद्र की शादी आठ साल पहले स्वरूप नगर की रहने वाली बीना से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। पांच महीने पहले काम के सिलसिले में लोकेंद्र ससुराल आ गया था। वह जूता कारखाना में काम करने लगा। बुधवार रात को परिजन छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

रात तकरीबन ढाई बजे पत्नी भूतल पर आई। लोकेंद्र कमरे में बनी खूंटी पर साड़ी से बनाए फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। परिवार के लोगों ने उतारा, लेकिन तब तक लोकेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के ससुर रमेश चंद ने बताया कि लोकेंद्र पर कर्ज हो गया था। लोग तगादा करते थे। इससे वो परेशान हो गया था। उसने आत्महत्या कर ली। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मामले में तगादा करने वालों से परेशान आकर आत्महत्या की बात कही गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed