फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by his wife leaving him, a young man committed suicide by hanging himself.

Agra News: पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 31 Dec 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Dec 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife leaving him, a young man committed suicide by hanging himself.
- परिवार के लोग रहते हैं दिल्ली,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। तब से वह घर पर अकेला रह रहा था। परिजन दिल्ली में रहते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार गांव जटपुरा निवासी 35 वर्षीय पिंटू पुत्र मिथलेश शाक्य की पत्नी दो माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। तब से पिंटू गुमशुम रहता था। उसके माता-पिता और भाई-बहन दिल्ली में रहते हैं। मंगलवार को दिल्ली से पिता ने फोन किया तो पिंटू का फोन नहीं उठा। पिता ने परिचित को घर पर भेजा। परिचित को पिंटू का शव मकान के बाहर पड़ी टिनशेड के पाइप से फंदे पर लटका मिला। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही परिजन को भी बताया। थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि परिजन का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed