फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trouble showers, fell flat

मुसीबत की बारिश, गिरे मकान, दरकीं दीवार

Tue, 02 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Trouble showers, fell flat
मकान दरके - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
भारी बारिश ने एक बार फिर नगर निगम को आइना दिखाया। सोमवार सुबह से दोपहर तक हुई तेज बारिश लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी। कई स्थानों पर मकान गिर गए। ताजमहल के पश्चिमी गेट मार्ग पर नगर निगम इंटर कालेज की दीवार ढहने से ताज सुरक्षा का पुलिस बूथ दब गया।  बिल्लोचपुरा स्टेशन के पास स्थित रेलवे कालोनी में मकान पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कोई चपेट में नहीं आया। कुछ नये इलाके भी जलभराव की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

छत्ता स्थित कृष्णा कालोनी में भारी भरकम पेड़ गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार के लोग बाल-बाल बचे। कमला नगर एफ ब्लाक में बेसमेंट में जलभराव के कारण एक कोठी ढह गई। अन्य इलाकों में भी कई घरों की दीवारें ढहने की खबर है। सिकंदरा स्मारक, संजय प्लेस, फतेहाबाद रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। उधर, पश्चिमी गेट रोड के पास सुबह नगर निगम इंटर कालेज की दीवार गिर पड़ी। इससे बूथ में बैठे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। ताज सुरक्षा पुलिस की दो गाड़ियां भी दीवार में दब गईं। हादसे के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

बिजलीघर रोड पर पांच फुट पानी
शहर के कई इलाके जलभराव से जूझने को मजबूर हैं। बिजलीघर पर पांच फुट तक पानी भर गया। नामनेर, राम नगर की पुलिया, सौ फुटा रोड शाहगंज, चंदन नगर कालोनी, साकेत कालोनी, नालबंद चौराहा, पचकुइयां, गोकुलपुरा नाला, सूरसदन, चर्च रोड, मदिया कटरा, सेंट जोंस चौराहा, बाग मुजफ्फर खां रोड समेत कई इलाकों में भारी जलभराव से वाहन चालकों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और गहरे हो गए सड़कों पर हुए गड्ढे, बढ़ेगा खतरा
लगातार बारिश के कारण उधड़ी सड़कें और गड्ढे गहरे हो गए। कई स्थानों पर टूटी सड़कों पर मलबा डाला गया था, लेकिन पानी के बहाव में मलबा बह गया। इससे जलभराव के दौरान गड्ढे में गिरने से कई वाहन चालक चोटिल हुए। बारिश के कारण मैन होल के आसपास कई स्थानों पर सड़कें धंस गईं।

पीपल का पेड़ गिरा, सात मकान क्षतिग्रस्त
कृष्णा कालोनी में नगर महापालिका कन्या पाठशाला की दीवार के पास दोपहर एक बजे लगा पीपल का पेड़ पड़ा, जिससे गोपीचंद, चंद्रप्रकाश, कन्हैयालाल, बलराज खत्री, मनोज राम, पंकज और अनिल के मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। परिवारीजन घरों में फंस गए। लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। कन्या पाठशाला की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पेड़ तकरीबन सौ साल पुराना था। बारिश की वजह से उसकी जड़ कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed