फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trouble due to non-operation of Barnhal-Sirsaganj route buses

Agra News: बरनाहल-सिरसागंज मार्ग बसों का संचालन नहीं होने से परेशानी

Wed, 16 Oct 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to non-operation of Barnhal-Sirsaganj route buses
मैनपुरी। बरनाहल सिरसागंज मार्ग पर ग्रामीणों के लिए सफर करना आसान नहीं है। इस मार्ग पर आने जाने के लिए वाहनों की सुविधा नहीं है। रोडवेज तो दूर प्राइवेट बसों तक का संचालन नहीं होता है। आने-जाने के लिए ऑटो अथवा निजी वाहनों का ही सहारा ग्रामीणों को लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बरनाहल से एक मार्ग सिरसागंज तक के लिए जाता है। सिरसागंज में यह मार्ग एक्सप्रेस वे को जोड़ता है। इस मार्ग की लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज कस्बे को मिलाने वाले इस मार्ग पर आने-जाने के लिए वाहनों की सुविधा आज तक ग्रामीणों को नहीं मिल सकी है। मार्ग पर चलने वाले पांच छह ऑटो का भी रोजना संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन


बरनाहल क्षेत्र के ग्रामीण और किसान सिरसागंज मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए तथा बीमारी का इलाज कराने के लिए सिरसागंज जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोडवेज और प्राइवेट बसें चलती नहीं हैं। ऑटो चालक ग्रामीणों से मनमाना किराया वसूलते हैं। वाहनों की सुविधा नहीं होने से परेशानी होती है। छात्र-छात्राएं भी उच्च शिक्षा पाने के लिए सिरसागंज के कॉलेजों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरनाहल क्षेत्र के रहने वाले सत्यवीर, सुभाषचंद्र, दीपक शर्मा, नरेश मिश्रा, शिवकुमार यादव, धर्मवीर यादव, रूपसिंह शाक्य का कहना है कि बरनाहल सिरसागंज मार्ग पर कम से कम दो रोडवेज बसों का संचालन होना चाहिए। कई बार मांग करने के बाद बस सुविधा नहीं मिली है।


एआरएम संजीव कुमार का कहना है कि यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed