फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trophy made in Agra will be given in FIFA World Cup 2022

Agra: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दी जाएंगी आगरा में बनीं ट्रॉफी, हीरे और सोने की परत का किया गया इस्तेमाल

Sat, 26 Nov 2022 10:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 10:14 PM IST
सार

आगरा की हस्तशिल्प कंपनी एडजिरान को डेढ़ साल पूर्व ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि ट्रॉफी को बनाने में हीरा और सोने का इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
Trophy made in Agra will be given in FIFA World Cup 2022
फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उपविजेता और मैचों में व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली रत्न जड़ित ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स आगरा के कारीगरों ने तैयार किए हैं। यहां की कंपनी के डिजाइन को 20 देशों के डिजाइन को पीछे छोड़कर ऑर्डर प्राप्त किया गया था। यह कंपनी इसके पहले भी मध्य एशिया की मस्जिदों और इमारतों में हस्तशिल्प की कारीगरी को प्रदर्शित कर चुकी है।

विज्ञापन

 
आगरा की कंपनी एडजिरान के प्रबंध निदेशक अदनान शेख ने बताया कि उनकी कंपनी मध्य एशिया के देशों में आगरा की पच्चेकारी, नक्काशी व हस्तशिल्प के आयटम को निर्यात करती है। उन्होंने बताया कि कई देशों ने फीफा वर्ल्ड कप की मुख्य ट्राफी व अन्य ट्राफी बनाने के लिए आवेदन किया था। उनकी कंपनी भी इसमें शामिल थी। अफ्रीफा व यूरोप के प्रतिनिधियों ने उनकी ट्राफी व गिफ्ट बाक्स का चयन किया, जबकि मुख्य ट्राफी रूस की कंपनी बना रही है। 

विज्ञापन

ट्रॉफी में जड़े हैं हीरा व लाजुली रत्न 

ट्रॉफी को बनाने में हीरा और सोने का इस्तेमाल किया है। इसमें प्राकृतिक लैपिस लाजुली रत्न का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर कांस्य का काम किया गया है। अंत में 24 कैरेट सोने की प्लेटिंग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट बॉक्स बनाने में लगे दो माह

विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाले गिफ्ट बॉक्स को बनाने में दो माह का समय लगा। यह करीब 22 किलोग्राम वजन का है। इसे आर्टिसन द्वारा तैयार किया गया है। इसके अंदर हाथों की कारीगरी दर्शाई गई है। 
 

शेख जायद मस्जिद के खंभों पर कर चुके हैं पच्चीकारी

कंपनी के एमडी ने बताया कि इसके पहले वह दुनिया की प्रसिद्ध शेख जायद मस्जिद के खंभों पर पच्चीकारी का कार्य चुके हैं। इसके साथ ही दुबई के शेख मोहम्मद का स्टोन्स से तैयार पोट्रेट भी उन्हें भेंट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed