{"_id":"6522fda42b41c3350f056074","slug":"trolleys-axle-broke-major-accident-averted-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-5707-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रॉली का धुरा टूटा, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रॉली का धुरा टूटा, टला बड़ा हादसा
Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के व्यस्ततम मार्ग थाना रोड पर रविवार को एक ट्रैक्टर ट्राली का धुरा अचानक टूट गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा।
चालक पूरन सिंह ट्रैक्टर ट्राली में एटा से 300 बोरी खाद लादकर गंजडुंडवारा के बहोरा जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गंजडुंडवारा थाना रोड पर थाने के समीप पहुंचा, तभी अचानक ट्राली का धुरा टूट गया, इस दौरान ट्राॅली का पहिया निकलकर दूर चला गया। यह तो संयोग ही था, घटना के समय कोई पहिए की जद में नहीं आया। साथ ही ट्राॅली पलटने से बची। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा था, बताया जाता है ट्रैक्टर पर लदे खाद की बोरियों का वजन करीब 150 क्विंटल था।