फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trivandrum Exp Case Accused Of Loot and Murder Arrested In Mathura

ट्रेन में मां-बेटी की हत्याः त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस डकैती का अंतिम अपराधी दबोचा

Tue, 29 Oct 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trivandrum Exp Case Accused Of Loot and Murder Arrested In Mathura
त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस डकैती का अंतिम अपराधी दबोचा - फोटो : अमर उजाला
त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में हुई डकैती व मां बेटी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे अपराधी राजू उर्फ बाते खां को जीआरपी ने दबोच लिया। बाते खां पूर्व में इंदौर, ग्वालियर व रामगढ़ में ट्रेनों में लूट, छिनैती की वारदात कर चुका है। 
विज्ञापन


2/3 अगस्त की रात को वृंदावन रोड स्टेशन से पूर्व कोटा जा रही मां मीना व बेटी मनीषा की ट्रेन लुटरों ने लूट के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले में जीआरपी अब तक 10 से अधिक अपराधियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


इस वारदात में प्रकाश में आया राजू उर्फ बाते खां निवासी मोहल्ला चौक, थाना रामपुर मुरैना को जीआरपी ने दबोच लिया। जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि राजू उर्फ बाते खां पूर्व में मध्यप्रदेश, महाराष्ट व अन्य जगहों पर ट्रेनों में महिलाओं से पर्स, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर भाग गया था। स्थानीय जीआरपी ने उसे जेल भेजा था। उसका और आपराधिक अपराध जुटाया जा रहा है। राजू उर्फ बाते खान की कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी जीआरपी ने एक आरोपी पकड़ा था। बता दें कि तीन अगस्त को तड़के 3:45 बजे निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस-2 व एस-6 कोच में हुई डकैती व मां बेटी की हत्या के मामले में शिवम कटारा निवासी गांव पिपरई बडूकर थाना मडुआना, मुरैना को जीआरपी के तत्कालीन एसपी जोगिंदर कुमार द्वारा इंस्पेक्टर शिवकुमार पोनियां के नेतृत्व में बनाई टीम ने पकड़ा है।

टीम ने बताया कि शिवम कटारा 2013 में हुई जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में 50 यात्रियों से हुई 60 लाख की लूट में भी शामिल था। इसके बाद उसका नाम रेलवे में होने वाले अन्य अपराधों में भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed