{"_id":"591722c74f1c1b0a69851f8b","slug":"triple-talaq-only-for-20-rupees-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के लिए 20 रुपये मांगे तो शौहर ने बोला- तलाक तलाक तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के लिए 20 रुपये मांगे तो शौहर ने बोला- तलाक तलाक तलाक
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 May 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
शाजिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के लिए 20 रुपये मांगने पर शौहर ने पीटा और तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं धक्के देकर उसे घर से निकाला और ताला डालकर अपनी दो बेटियों और परिजनों के साथ चला गया। परेशान महिला ने पड़ोसी के घर में शरण ली। बाद में पुलिस के पास पहुंची तो वहां भी उसे कोई मदद नहीं मिली। थाना प्रभारी खुद किसी ऐसी महिला के शिकायत लेकर आने से इनकार कर रहे हैं।
चूड़ी कारखाने में काम करने वाला मोहल्ला रसूलपुर निवासी शानू की शादी पांच साल पहले इटावा निवासी शाजिया के साथ हुई थी। शाजिया के दो बेटियां हैं एक चार वर्ष कहकशां की दूसरी आठ माह की आयशा। शादी के कुछ समय बाद से ही वह शाजिया को परेशान करने लगा था। बकौल शाजिया उसके शौहर के किसी दूसरी युवती से संबंध थे।
शुक्रवार शाम उसने बेटी के लिए खाने-पीने की चीज खरीदने के लिए 20 रुपये मांगे तो उसने उसे पीटा और बोला मैं तुम्हे छोड़ता हूं तलाक देता हूं..। तीन बार तलाक कह कर वह दोनों बेटियों को ले गया। इस दौरान मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सभी ने बहुत समझाया लेकिन शानू नहीं माना।
विज्ञापन
उसने शाजिया को धक्के देकर बाहर निकाला और घर पर ताला डालकर परिजनों के साथ चला गया। ऐसे में पड़ोसी के घर में शरण लेकर शनिवार सुबह शाजिया अपनी शिकायत लेकर थाने गई लेकिन आरोप है कि वहां उसकी कोई मदद नहीं की गई। अलबत्ता थाना प्रभारी रसूलपुर का कहना है कि शाजिया नाम की कोई महिला थाने शिकायत लेकर नहीं आई। यदि महिला आती है तो पुलिस पूरी मदद करेगी।

हमारी मदद करो, बेटियों से काम कराने को कह रहा था शौहर
शाजिया
- फोटो : अमर उजाला
महज 20 रुपये मांगने पर तीन तलाक देने वाले शौहर के खिलाफ आक्रोश से ज्यादा शाजिया के दिलो-दिमाग में बेटियों के भविष्य के लिए चिंता थी। डबडबाई आंखों से शाजिया ने बताया कि उनसे बहुत कोशिश की पति बेटियों को न ले जाए लेकिन वह दोनों बेटियों को साथ ले गया। कह रहा था कि बेटियों से काम कराएगा।
शाजिया का कहना है कि उसकी मदद होनी चाहिए। पति ने जब घर से निकाला तब उसकी सास और ननद भी मौजूद थी। पति के साथ सभी लोग घर में ताला डाल कर चले गए। शाजिया कक्षा नौ तक पढ़ी है। अपने पति, सास और ननद के साथ रसूलपुर में ही गली नंबर दस में घर के मकान में रहती थी।
आठ दिन पहले ही शाजिया की सास ने शानू को गली नंबर सात में किराए पर मकान दिला दिया था। यहां उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। शुक्रवार को विवाद होने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए थे। शाजिया अभी जिस घर में शरण लिए हुए है उस घर में रहने वाली शबाना ने बताया कि शुक्रवार से शाजिया से आसूं थम नहीं रहे हैं।
पति बहुत परेशान करता था। शुक्रवार को जब विवाद हुआ तब मोहल्ले के लोगों ने बहुत समझाया लेकिन शानू बोला मैं अब इसे नहीं पाल सकता, जिंदगी भर का ठेका नहीं ले रखा है। इतना कह कर तीन बार बोला तलाक..तलाक..।