{"_id":"6490226de5a590613e02a764","slug":"triple-murder-in-mainpuri-daughter-in-law-shot-dead-along-with-father-and-son-police-reached-the-spot-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मैनपुरी में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पिता और पुत्र के साथ बहू को मारी गोली; मौके पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मैनपुरी में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, पिता और पुत्र के साथ बहू को मारी गोली; मौके पर पुलिस
Mon, 19 Jun 2023 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:09 PM IST
सार
Mainpuri Crime News: घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पारिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवाद
गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन