{"_id":"68ef21028c8e87de610bd64b","slug":"triple-murder-fugitive-karim-aka-bunda-arrested-police-tracked-him-disguised-as-laborer-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिव्यांग पत्नी और पति का कत्ल...दो साल की मासूम को भी मार डाला, पुलिस बनी मजदूर; तब पकड़ा गया कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिव्यांग पत्नी और पति का कत्ल...दो साल की मासूम को भी मार डाला, पुलिस बनी मजदूर; तब पकड़ा गया कातिल
Wed, 15 Oct 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:50 AM IST
सार
दिव्यांग पत्नी, पति और उनकी दो साल की मासूम बेटी को मौत को घाट उतारने का आरोपी 12 साल बाद पुलिस ने दबोचा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी मजदूर बने, तब वो हत्थे चढ़ सका।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपी करीम उर्फ बुंदा पर हाल ही में अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी। पुलिस ने करीम के बारे में अलीगढ़ से जानकारी जुटाई। इसके अलावा आगरा के साथ ही फिरोजाबाद व हाथरस में उसकी तलाश की। उसके कुछ परिचित मिले, जिन्होंने बताया कि करीम मजदूरी करने के लिए अलीगढ़ के भोजपुर में खड़ा होता है। इस पर पुलिस भी मजदूर बन गई। पुलिसकर्मी चप्पल और नेकर पहनकर खड़े रहने लगे। इस दाैरान साथियों ने उसकी पहचान कराई। पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। इस पर उसने एक महीने पहले अपना किराये का घर बदल दिया। सोमवार को करीम सिकंदरा के सुनारी गांव के पास काम करने आया था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: इस ब्रांड की नमकीन खाकर बिगड़ी बच्ची की तबीयत, पैकेट देखा तो उड़ गए घरवालों के होश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: इस ब्रांड की नमकीन खाकर बिगड़ी बच्ची की तबीयत, पैकेट देखा तो उड़ गए घरवालों के होश
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि करीम को पकड़ना आसान नहीं था। पुलिस के पास उसकी फोटो नहीं थी। पुलिस केस में चार्जशीट लगा चुकी थी। तीन को सजा भी हो गई थी मगर इनामी अपराधियों की लिस्ट में अब भी करीम का नाम था। उसकी तलाश के लिए टीम लगी। पुलिस ने सबसे पहले उसके रिश्तेदारों के बारे में पता किया।
विज्ञापन
हाथरस में उसके गांव में जाने पर प्रधान ने बताया कि करीम की मृत्यु हो गई है। वह लिखकर देने के लिए भी तैयार हो गया। वहीं फिरोजाबाद में उसकी बहन से पुलिस ने संपर्क किया। वह भी भाई की मृत्यु के बारे में बताने लगी। जब उसके पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा तो कुछ जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने उसके घर के आसपास जाल बिछा दिया। बाद में पता चला कि करीम जिंदा है। इस पर थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एसआई अभिषेक तिवारी, एसआई नीलेश कुमार शर्मा सहित अन्य टीम लगाई थी।
ये भी पढ़ें - रेल यात्री ध्यान दें: 20 दिन के लिए आंशिक निरस्त रहेगी अजमेर इंटरसिटी, इस ट्रेन का बदला गया रूट
ये भी पढ़ें - रेल यात्री ध्यान दें: 20 दिन के लिए आंशिक निरस्त रहेगी अजमेर इंटरसिटी, इस ट्रेन का बदला गया रूट
हर दो महीने में बदल देता था किराये का घर
पुलिस की पूछताछ में करीम ने बताया कि उसने अपना नाम अब्दुल करीम कर लिया था। पिता के नाम के आगे भी अब्दुल लगा लिया था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। इसके साथ ही घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा लगा लेता था। यह तब तक नहीं उतारता था, जब तक घर वापस नहीं आ जाए। गांव और बहन के पास भी जाना बंद कर दिया। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। वह हर दो महीने में किराये का घर भी बदल देता था। इस वजह से उसे कोई पकड़ नहीं पा रहा था। उसने बताया कि अनवर ने हत्या के लिए सुपारी दी थी। तब उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए घटना वाली रात में अनवर के घर पहुंचे थे। उसने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की थी।