फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Falls Sick After Eating Namkeen: Food Dept Collects Samples in Agra’s Shamsabad

UP: इस ब्रांड की नमकीन खाकर बिगड़ी बच्ची की तबीयत, पैकेट देखा तो उड़ गए घरवालों के होश

Wed, 15 Oct 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 09:04 AM IST
सार

त्योहार से पहले घर में मिठाइयों के साथ नमकीन भी आती है। लेकिन कुछ कंपनियों की नमकीन बेहद खराब है। आगरा में ऐसी ही एक कंपनी की नमकीन खाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
Girl Falls Sick After Eating Namkeen: Food Dept Collects Samples in Agra’s Shamsabad
नमकीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नमकीन खाकर नौ वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। ग्राम सुढ़रई निवासी प्रदीप शर्मा ने बेटी की तबियत बिगड़ने पर इसकी शिकायत फूड विभाग के अधिकारियों से की। टीम ने जांच की है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सुढ़रई गांव निवासी प्रदीप शर्मा ने खाद विभाग की टीम को बताया कि सोमवार को कस्बे की ही एक दुकान से पैकेट बंद नमकीन नौ वर्षीय बेटी प्रियांशी को दिलाए थे। आरोप है इसे खाने के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नमकीन के पैकेट पर देखा तो उस पर एक्सपायरी डेट पड़ी हुई थी, जिसकी शिकायत लेकर वह दुकानदार के पास पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया। शिकायत पर मंगलवार की दोपहर फूड विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर महेश चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने शमसाबाद पहुंचकर दिलीप एंड ब्रदर्स के यहां से क्रिप्सी स्ट्रोक ब्रांड के नमकीन हींग मटर के नमूने लिए। उन्होंने बताया है कि एक्सपायरी डेट की नमकीन नहीं मिली। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed