फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to burn young man alive near railway line in agra

रेलवे लाइन के पास युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, परिजनों को इस हाल में पड़ा मिला

Fri, 03 Jan 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
tried to burn young man alive near railway line in agra
demo pic
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। परिजनों को युवक घायलावस्था में पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के विलासगंज निवासी संता देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दो मार्च 2018 को होली के दिन उसके एक बेटे संजू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसकी हत्या की गई थी। हालांकि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कराई थी। 
विज्ञापन


संता देवी का एक बेटा रोहित राहुल नगर, बोदला में रहता है। 30 दिसंबर को वो विलासगंज आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में क्षेत्र का एक युवक मिल गया। वो संजू के हत्यारोपियों को दिखाने के बहाने रोहित को गांव में ही स्थित रेलवे लाइन के पास ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां रोहित को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इससे वो बेहोश हो गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जलाने का भी प्रयास किया। उसका चेहरा जलाने के बाद भाग गया। 


दूसरे दिन परिजनों को रोहित बेहोशी की हालत में पड़ा मिल गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को संता देवी ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed