फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to burn the girl after killing in Khandauli agra

Agra: खंदौली में युवती की हत्या कर जलाने की कोशिश, पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 01 Jun 2022 08:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 08:06 PM IST
सार

आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
tried to burn the girl after killing in Khandauli agra
यहीं पर जलता मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ के समीप बुधवार की सुबह सड़क किनारे युवती का जलता हुआ शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवती की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को तड़के चार बजे चौकी मुढ़ी पुलिस को सूचना मिली कि आबिदगढ़ मोड पर सड़क किनारे एक पेड़ की आड़ में किसी युवती का शव जल रहा है। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट तक का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। 

विज्ञापन

मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त 

पुलिस ने मृतका की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ ने बताया कि मृतका की उम्र 21 वर्ष के आसपास लग रही है। हत्या करके शव जलाया गया है। वह नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। एक हाथ पर कुछ लिखा हुआ था, लेकिन जलने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और जानकारी हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 

युवती की हत्या कर उसे किसने और क्यों जलाया। इसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए हैं। पुलिस के मुताबिक युवती का शव जहां जलाया गया है। उसके सामने रामदास कोल्ड स्टोरेज है। सामने दुकानें भी बनी हैं। एक परिवार भी रहता है। 

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती की यहां हत्या होती तो चीखपुकार जरूर सुनाई देती। हत्या कहीं और करके शव यहां जलाया गया है। पुलिस का भी मानना है कि युवती कहीं बाहर की है। पुलिस प्रेम प्रसंग को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका है कि हत्या करने वाले किसी वाहन से आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed