फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tricolour in hands... slogans of Sardar Patel Amar Rahe on the lips

Agra News: हाथों में तिरंगा... जुबां पर सरदार पटेल अमर रहे के नारे

Tue, 18 Nov 2025 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tricolour in hands... slogans of Sardar Patel Amar Rahe on the lips
फोटो09कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायन,जिलाध् - फोटो : जिला अस्पताल के पास जाम के बीच फंसी एंबुलेंस व शव वाहन।
कासगंज। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने सोमवार को शहर में एकता पद यात्रा निकाली। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पूरी यात्रा मार्ग में सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारे लगते रहे।
विज्ञापन

एकता पद यात्रा में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे प्रभारी मंत्री का डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज से यात्रा को रवाना किया गया। पद यात्रा में प्रभारी मंत्री और सदर विधायक देवेंद्र राजपूत हाथों में तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली छात्र भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति गीतों पर कार्यकर्ता थिरकते हुए पदयात्रा में चल रहे थे।
विज्ञापन

यात्रा नदरई गेट, मुख्य बाजार से होते हुए सोरों गेट स्थित श्री गणेश इंटर काॅलेज पर संपन्न हुई। यात्रा में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, केत सिंह वर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. बीडी राणा, राजवीर भल्ला, जय सिंह वर्मा, रमेश साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed