फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tricolor will be hoisted in four lakh houses

-जले के चार लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, तैयारियां पूरी

Sat, 30 Jul 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in four lakh houses
मैनपुरी।आजादी के अमृत महोत्सव में जिले के चार लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना विकसित होगी। आधे शासन से आएंग बाकी झंडे जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किए हैं। समूहों द्वारा तैयार झंडों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। तीन अगस्त से पहले तिरंगों का शत प्रतिशत वितरण हो जाना है। कुल चार लाख तिरंगों में से 1.76 लाख तिरंगे शासन द्वारा जिला प्रशासन को भेजे जाएंगे। अन्य तिरंगे जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तैयार किए हैं। महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगे गांव-गांव वितरण के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। 31 जुलाई को शासन से भी तिरंगे प्राप्त हो जाएंगे। तीन अगस्त तक वितरण का कार्य पूर्ण करना होगा। सीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि जिले में चार लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य है। इसमें 1.76 लाख तिरंगे शासन से प्राप्त होंगे तो वहीं अन्य तिरंगे समूहों ने तैयार किए हैं। ब्लॉकों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

---
सरकारी कार्यालय और अमृत सरोवरों पर भी होगा ध्वजारोहण
घरों के साथ प्रत्येक सरकारी कार्यालय और अमृत सरोवर पर भी ध्वजारोहण होगा। सरकारी कार्यालयों और अमृत सरोवरों पर खादी के झंडे को फहराया जाएगा। घरों के लिए कपड़े का तिरंगा रहेंगे। खादी के झंडे के लिए सीडीओ ने जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पवन कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed