फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tricolor not installed at station, complaint to Railways

Agra News: स्टेशन पर नहीं लगा तिरंगा, रेलवे से की शिकायत

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tricolor not installed at station, complaint to Railways
कासगंज। जंक्शन के बाहर बने पार्क में सौ फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा लहराता है, लेकिन यह झंडा मंगलवार को पोल पर नहीं दिखा। तो तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यकर्ता शिक्षक शिवकुमार ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को ट्वीट करते हुए पोल पर झंडा न लगा होने की शिकायत की और झंडा लगाने की मांग उठाई। शिक्षक शिवकुमार के ट्वीट के बाद उच्च रेल प्रशासन ने तत्काल इस संबंध में निर्देश जारी किए। स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि झंडा का कपड़ा गंदा और एक कोना फट जाने के कारण उसे उतारा गया था। क्योंकि कटा हुआ झंडा नहीं लगाया जा सकता। अब नया झंडा मंगाने के लिए ऑर्डर कर दिया गया है। झंडा आने पर यह पोल पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed