फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tribute show

अखिल भारत हिंदू महासभा ने गलवान घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jun 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Tribute show
वृंदावन सनेह बिहारी मंदिर में चीन द्वारा मारे शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते अतुल कृष् - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा लद्दाख की गलवान घाटी के अंतर्गत चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को ठाकुर श्री राधा सनेह बिहारी जी महाराज के समक्ष श्रद्धांजलि दी गई। ठाकुर जी की प्रतिमा के समक्ष शहीदों के फोटो लगाकर उनके समक्ष दीप जलाए गए। ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले महासभा के सदस्यों ने अब चीन की वस्तुओं का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि धोखेबाज चीनी सैनिकों से लड़ते-लड़ते अपनी जान देने वाले इन शहीदों को देश कभी भी भुला नहीं सकता है। उनकी शहादत का बदला अवश्य लेना चाहिए। कृष्ण मुरारी शर्मा मीडिया प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहारीलाल वशिष्ठ, पं. प्रदीप गोस्वामी बिंदु जी, पं. बल्लभ महाराज, अरविंद गोस्वामी, गोपाल चतुर्वेदी, गोकुल चंद गोस्वामी, गिर्राज शर्मा, अशोक गोस्वामी, श्रीराम शर्मा, पंडित रवि शर्मा, संजय शर्मा, रमन पंडित, मयंक शर्मा, मोहन बिहारी गोस्वामी नीलांबर शर्मा नीरज शर्मा अरुण बोस, बलराम पंडा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed