फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tribute paid to teachers of Gajraula and Amethi

Agra News: गजरौला और अमेठी के शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 04 Oct 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to teachers of Gajraula and Amethi
लोहिया पार्क पर कैंडल जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की
मैनपुरी। शिक्षक संवेदना मंच की ओर से शुक्रवार को शहर के लोहिया पार्क के गेट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l इस दौरान अमरोहा के गजरौला में शिक्षक की आत्महत्या और अमेठी में शिक्षक परिवार की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की गई। मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शिक्षक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा परिवार के लिए यह एक बहुत ही दुख का समय चल रहा है। अमरोहा के गजरौला में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने जिन परिस्थितियों के चलते आत्महत्या की अभी हमारा बेसिक परिवार उस घटना से उबर भी ना पाया था कि सोशल मीडिया और समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अमेठी के शिक्षक साथी,उनकी पत्नी और अबोध बच्चों की बड़ी निर्दयता से हत्या कर दी गई। इन घटनाओं से पूरा शिक्षक समाज गहरे शोक में है। शिक्षक संवेदना मंच मैनपुरी के द्वारा दिवंगत शिक्षकों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षक संवेदना मंच ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अमित दुबे, अखिलेश राजपूत, साकेत चौहान, रामबरन राजपूत, शैलेंद्र सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed