फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trial of LLC Ten-10 postponed due to rain, venue changed, now it will be held here on 21st

Agra: बारिश के कारण टला एलएलसी टेन-10 का ट्रायल, स्थान में किया गया बदलाव, अब 21 को यहां होगा

Sun, 19 Jan 2025 10:23 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 19 Jan 2025 10:23 AM IST
सार

21 जनवरी को बिचपुरी स्थित गोयनका चाहर क्रिकेट एकेडमी में दो स्लॉट में ट्रायल सुबह नाै और सुबह 11 बजे से होंगे। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल में निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा।

विज्ञापन
Trial of LLC Ten-10 postponed due to rain, venue changed, now it will be held here on 21st
स्टेडियम में पिच पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के लखनऊ के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने जा रही गैलेंट एलएलसी टेन-10 लीग के दूसरे दौर का आगरा में होने वाला ट्रायल बारिश के चलते टल गया। रविवार को एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल होना था, अब 21 जनवरी को बिचपुरी स्थित गोयनका चाहर क्रिकेट एकेडमी में होगा।
विज्ञापन


रविवार को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में सुबह 9 बजे से ट्रायल की तैयारी थी। लेकिन तीन दिन पहले हुई बारिश के चलते मैदान की स्थिति सही न होने से ट्रायल को आगे बढ़ाना पड़ा है। तारीख के साथ-साथ ट्रायल के स्थान में भी बदलाव किया गया है। ट्रायल के लिए 800 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। ट्रायल के दौरान ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने की भी सुविधा दी जानी थी।
विज्ञापन


21 जनवरी को बिचपुरी स्थित गोयनका चाहर क्रिकेट एकेडमी में दो स्लॉट में ट्रायल सुबह 9 और सुबह 11 बजे से होंगे। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल में निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी लाना अनिवार्य है। लीग से वरिष्ठ खिलाड़ी चेतन शर्मा, मो. कैफ, सुरेश रैना समेत अन्य खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed