{"_id":"60f2639f8ebc3e49b85cd356","slug":"triage-opd-closed-at-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: एसएन मेडिकल कॉलेज में बंद की ट्राएज ओपीडी, सामान्य में देखे जा रहे कोरोना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: एसएन मेडिकल कॉलेज में बंद की ट्राएज ओपीडी, सामान्य में देखे जा रहे कोरोना संदिग्ध
Sat, 17 Jul 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:29 AM IST
सार
कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग और इलाज के लिए ट्राइज ओपीडी बनाई गई थी, लेकिन यह कई दिनों से बंद है। इससे सामान्य ओपीडी में कोरोना संदिग्ध देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों क लिए संचालित हो रही ट्राएज ओपीडी बंद पड़ी है। अब बुखार-खांसी, गले में खराश के मरीज सीधे सामान्य ओपीडी में जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की पहली लहर से ही इमरजेंसी में ट्राएज ओपीडी शुरू की गई थी। इसमें बुखार, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी समेत अन्य लक्षण होने पर उसकी स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट बनती थी।
विज्ञापन
हालात खराब होने पर संदिग्ध मरीजों के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाता। उनके नमूने लेकर कोरोना वायरस की जांच होती। औसतन रोजाना 130 से 150 लोग यहां आ रहे थे। बीते पांच चार दिन से ट्राएज ओपीडी बंद कर दी है। यहां आए मरीज सीधे सामान्य ओपीडी में जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
11 बजे के बाद ओपीडी बंद होने से और मुसीबत
सामान्य ओपीडी में 11 बजे तक ही पर्चे बनते हैं। इसके बंद होने के बाद आने वाले संदिग्ध मरीजों को बुखार-खांसी की दवा नहीं मिल पाती। उनकी स्क्रीनिंग भी नहीं होती। ट्राएज ओपीडी शाम चार बजे तक संचालित होती थी।
प्राचार्य ने यह कहा
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीज अधिक आने पर चिकित्सकों को सामान्य ओपीडी में लगा दिया था, जिस कारण दो-तीन दिन सुविधा नहीं मिल पाई। शनिवार को ट्राएज ओपीडी पहले की तरह संचालित होती रहेगी।