फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment was not given to the child suffering from fever, CMS will be investigated

Agra News: बुखार पीड़ित बच्चे को नहीं दिया इलाज, सीएमएस की होगी जांच

Sat, 07 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Treatment was not given to the child suffering from fever, CMS will be investigated
मैनपुरी। सौ शैय्या अस्पताल में सीएमएस के बिना उपचार के बुखार पीड़ित बालक को लौटने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। एक दिन पूर्व एटा निवासी पिता ने बीमार बच्चे को उपचार न दिए जाने का आरोप लगाया था। नाराज पिता ने सीएमओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सराय अगहत निवासी अंबरीश जैन बुखार से पीड़ित अपने ढाई वर्ष के पुत्र अग्रिम जैन को उपचार के लिए शुक्रवार को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे थे। यहां दोपहर पौने 12 बजे पर्चा बनवाकर बाल रोग विशेषज्ञ और सीएमएस डॉ. शशांक कुमार को दिखाने के लिए वह लाइन में लग गए। जब उनका नंबर आया तो डाॅक्टर ने घड़ी देखने के बाद ये कहकर उपचार करने से मना कर दिया कि सुबह आठ बजे ओपीडी में आओ, तभी बालक को उपचार दिया जाएगा। काफी मिन्नत के बाद भी डाॅक्टर ने बालक को नहीं देखा। डाक्टर की कार्यशैली से नाराज अंबरीश जैन सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता से शिकायत की थी। शिकायत पर शनिवार को सीएमओ ने जांच करने के निर्देश दिए। इस संबंध में सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ता को सोमवार को कार्यालय आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed