फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment of emergency patients with mobile light

Agra News: इमरजेंसी में मरीजों का मोबाइल की रोशनी में उपचार

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Treatment of emergency patients with mobile light
-जिला अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में महिला को उपचार देते स्वास्थ्य कर्मी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं राम भरोसे हैं। यहां अन्य व्यवस्थाएं तो दूर उचित प्रकाश पर भी ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते मरीज ही नहीं डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को मोबाइल की रोशनी में उपचार देते देखा गया।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल प्रशासन की मनमानी के कारण आए दिन यहां आने वाले मरीज और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था होने के बाद भी बिजली जाने के बाद जनरेटर का संचालन नहीं किया जाता है। इससे अंधेरे में ही स्टाफ को मरीजों को उपचार सहित अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं। शनिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दोपहर दो बजे के करीब अचानक इमरजेंसी की बिजली चली गई। 20 मिनट तक जब बिजली नहीं आई तो स्टाफ द्वारा अस्पताल प्रशासन को फोन कर जनरेटर संचालन करने की जानकारी दी गई। इसके बाद भी जनरेटर नहीं चलाया गया। मजबूरी में स्टाफ द्वारा मरीज को मोबाइल की रोशनी में इंजेक्शन लगाना पड़ा। इमरजेंसी वार्डों में बिजली न होने के कारण अंधेरे में मरीजों को भी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


बिजली जाने पर तत्काल जनरेटर संचालन करने के निर्देश हैं। यदि इसमें लापरवाही बरती गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed