फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment given to 350 patients in health fairs

एडी और सीएमओ ने स्वास्थ्य मेलों का किया निरीक्षण

Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Treatment given to 350 patients in health fairs
मैनपुरी। शनिवार को आठ स्थानों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 350 मरीजों को उपचार दिया गया। संयुक्त निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान और सीएमओ ने मेलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान और सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने कुरावली क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं क्षेत्र के कोविड व नियमित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा घरों के अंदर आस-पास ठहरे हुए दूषित पानी के निस्तारण के साथ-साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। संयुक्त निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए कि डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों के नियंत्रण व रोकथाम व उपचारिक कार्रर्वइा युद्ध स्तर पर कराते हुए नागरिकों को पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शनिवार को अपरान्ह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बरनाहल के ग्राम कसोली का निरीक्षण किया, जिसमें टीमों द्वारा बताये गये बुखार के मरीजों की स्वास्थ्य जानकारी ली गई। गांव में नए बुखार के रोगी नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. रविदीप सिंह, डॉ. मुनेंद्र कुमार, रवींद्र सिंह गौर, डॉ. राजविक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed