{"_id":"6816f73be28d1dcbe7041662","slug":"travelling-on-inner-ring-road-has-become-expensive-ada-has-increased-toll-tax-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इनर रिंग रोड पर महंगा हुआ सफर...एडीए ने किया टोल टैक्स में इजाफा, 5 से 35 रुपये तक बढ़ाई गईं दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इनर रिंग रोड पर महंगा हुआ सफर...एडीए ने किया टोल टैक्स में इजाफा, 5 से 35 रुपये तक बढ़ाई गईं दरें
Sun, 04 May 2025 10:42 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 04 May 2025 10:42 AM IST
सार
आगरा में इनर रिंग रोड पर टोल टैक्स में इजाफा कर दिया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से 5 से 35 रुपये तक टोल टैक्स की दरें बढ़ाई गई हैं। नई दरें सोमवार से लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर लगी लाइन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में फतेहाबाद रोड से एक्सप्रेस-वे होकर लखनऊ जाने के लिए सोमवार से इनर रिंग रोड पर जेब ढीली होगी। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने टोल टैक्स बढ़ा दिया है। अब 5 से 35 रुपये तक अधिक देने पड़ेंगे। कार के लिए मासिक यात्रा पास शुल्क 1500 रुपये तय किया है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण ने 2008-09 में इनर रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहीत की थी। पहले चरण में करीब 12 किमी रोड बनाई। दूसरा चरण करीब 8 किमी लंबा है। तीसरे चरण का निर्माण चल रहा है। पहले चरण में रहनकलां पर एडीए ने 2017-18 में टोल प्लाजा बनाया। 2023 में यहां से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीए ने पुरानी टोल टैक्स की दरों में इजाफा किया है। बढ़ी हुई दरें सोमवार सुबह 8 बजे से लागू हो जाएंगी। टोल टैक्स का संचालन ठेकेदार फर्म ईगल इन्फ्रा इंडिया लिमिटेड कर रही है। अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप के अनुसार टोल टैक्स की दरों में परिवर्तन किया गया है।
पहले : अब
वाहन: एक तरफ से: दोनों तरफ से
ऑटो: 15: 22 - 20: 30
कार: 40: 60 - 45: 70
हल्के लोडिंग वाहन: 60: 90- 70: 105
बस, ट्रक व भारी वाहन: 120: 195 - 135: 220
भारी मशीनरी वाहन: 180: 290 - 200: 320
ओवर साइज वाहन: 225: 360 - 245: 395
वाहन: एक तरफ से: दोनों तरफ से
ऑटो: 15: 22 - 20: 30
कार: 40: 60 - 45: 70
हल्के लोडिंग वाहन: 60: 90- 70: 105
बस, ट्रक व भारी वाहन: 120: 195 - 135: 220
भारी मशीनरी वाहन: 180: 290 - 200: 320
ओवर साइज वाहन: 225: 360 - 245: 395