{"_id":"68cefea63243e9c1cc002cf7","slug":"travel-to-kanhas-city-becomes-easier-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-145507-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आसान हुआ कान्हा की नगरी के लिए सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आसान हुआ कान्हा की नगरी के लिए सफर
Sun, 21 Sep 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के लिए परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो ने सीधी बस सेवा शुरू की है। यह रोज सुबह 6 बजे रवाना होगी।
डिपो के बेड़े में 11 नई बसें शामिल होने के बाद अधिकारियों ने मैनपुरी-मथुरा मार्ग का सर्वे कराया। शनिवार की सुबह 6 बजे बस को मथुरा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों ने राधे-राधे के जयकारे लगाए। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए डिपो ने मथुरा के लिए बस सेवा शुरू की है। बस सुबह 6 बजे चलकर 11.30 बजे मथुरा पहुंचेगी। 15 मिनट रुकने के बाद बस 11.45 बजे मैनपुरी के लिए रवाना हो रही है।