फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Travel from Bewar to Delhi becomes easier

Agra News: बेवर से दिल्ली तक का सफर और आसान

Fri, 09 Feb 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Travel from Bewar to Delhi becomes easier
मैनपुरी। रोडवेज बस से बेवर से दिल्ली तक का सफर और आसान हो गया है। बेवर डिपो ने बेवर से दिल्ली तक के लिए तीन और बसों का संचालन शुरू कर दिया है। बेवर से दिल्ली तक का सफर करने वाले यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यात्रियों को सफर करने में सुविधा के लिए रोडवेज लगातार कवायद कर रहा है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। उन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कम दूरी वाले मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। हर डिपो में बसों की मौजूदगी के हिसाब से ही बसों का विभिन्न मार्ग पर संचालन किया जा रहा है। रोडवेज यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

बेवर से दिल्ली मार्ग पर सवारियों की संख्या अधिक रहती है। रोडवेज की बसें कम होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की सुविधा के लिए बेवर डिपो ने तीन और बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर शुरू कराया है। अभी तक दिल्ली मार्ग पर बेवर डिपो की 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या और सुविधा को देखते हुए बेवर डिपो ने दिल्ली मार्ग पर तीन और बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed