{"_id":"680d2557bdb4e4b83b0cebae","slug":"transporters-were-loading-on-road-municipal-corporation-started-campaign-and-confiscated-goods-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ट्रांसपोर्टर सड़क पर कर रहे थे लोडिंग...नगर निगम ने जब्त किया सामान, 36 हजार वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ट्रांसपोर्टर सड़क पर कर रहे थे लोडिंग...नगर निगम ने जब्त किया सामान, 36 हजार वसूला जुर्माना
Sun, 27 Apr 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:06 AM IST
सार
यमुना किनारा रोड पर नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वाले ट्रासपोर्टर से जुर्माना वसूला। कई का सामान भी जब्त कर लिया। इससे व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
कार्रवाई करती निगम की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर निगम ने यमुना किनारा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर ट्रांसपोर्ट्स से जुर्माना वसूल किया। सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग होने से यहां रोजाना जाम के हालात रहते हैं।
विज्ञापन
यमुना किनारा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही और प्रदूषण यमुना नदी और ताज महल के लिए खतरा बन रहा है। ताज ट्रेपेजियम जोन प्राधिकरण ट्रांसपोर्टरों को यमुना किनारा रोड से ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचने के आदेश दे चुका है। शनिवार को निगम के प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। कई ट्रांसपोर्टर फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण करते मिले। इससे यातायात बाधित हो रहा था। ट्रांसपोर्टरों से 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कई का सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
होर्डिंग्स और बोर्ड भी जब्त किए गए
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर रामबाग से टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार और सौ फुटा रोड पर चारों जोन की टीम लगाकर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 19 एंगिल बोर्ड, 26 बोर्ड,नौ पाइप पोल के अलावा बड़ी संख्या में बैनर उतारे गए।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर रामबाग से टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार और सौ फुटा रोड पर चारों जोन की टीम लगाकर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 19 एंगिल बोर्ड, 26 बोर्ड,नौ पाइप पोल के अलावा बड़ी संख्या में बैनर उतारे गए।