{"_id":"69d879aa8f718522fe000d6e","slug":"transporter-mysterious-death-car-flees-after-hit-gst-officials-accused-of-conspiracy-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर की मौत: कार ने जिस तरह रौंदा CCTV देख खड़े हो गए रोंगटे, हत्या या हादसा; तीन टीम कर रहीं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर की मौत: कार ने जिस तरह रौंदा CCTV देख खड़े हो गए रोंगटे, हत्या या हादसा; तीन टीम कर रहीं जांच
Fri, 10 Apr 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:46 AM IST
सार
आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की संदिग्ध हालत में मौत के बाद परिजनों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। सीसीटीवी में टक्कर मारकर भागती कार दिखी है, पुलिस कई टीमों के साथ जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज मार्ग के मल्ल का चबूतरा पर ट्रांसपोर्टर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में मृतक के परिजन ने हत्या का शक जताया है। इसकी साजिश का आरोप जीएसटी और नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उधर हादसा करने वाली कार की भी पहचान हो गई है। तीन टीम को जांच के लिए लगाया गया है। कॉल डिटेल से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को शाहगंज के मेवाती नगला निवासी अजमन ट्रांसपोर्ट के संचालक असगर अली सड़क पर पड़े मिले थे। उन्हें परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनका ट्रक फतेहपुर सीकरी टोल प्लाजा के पास सचल दल की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक पकड़े जाने के बाद वह जीएसटी कार्यालय जाने की कहकर निकले थे। परिजन ने आरोप लगाया था कि उनका जीएसटी की अधिकारी से पूर्व में विवाद हुआ था। वह रंजिश मान रही थी। हत्या का शक जताया। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें जीएसटी की अधिकारी, उनके पति नगर निगम के अधिकारी सहित अन्य पर हत्या का शक जताया था।
जालौन नंबर की कार से हुई घटना, बरामदगी के प्रयास जारी
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था कि टक्कर लगने के बाद असगर अली उछलकर कार के शीशे पर गिरते हैं। इसके बावजूद चालक ने कार को नहीं रोका। 10 मीटर दूर कार से असगर अली सड़क पर गिर जाते हैं। चालक रुकता नहीं है। आगे की तरफ तेजी से चला जाता है।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था कि टक्कर लगने के बाद असगर अली उछलकर कार के शीशे पर गिरते हैं। इसके बावजूद चालक ने कार को नहीं रोका। 10 मीटर दूर कार से असगर अली सड़क पर गिर जाते हैं। चालक रुकता नहीं है। आगे की तरफ तेजी से चला जाता है।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास की पहचान कर ली गई है। जालौन नंबर की कार से घटना हुई थी। कार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चालक नजर नहीं आया है। तीन टीम को जांच के लिए लगाया गया है। कॉल डिटेल से भी जानकारी ली जा रही है।