फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transporter Murder Case: Previous Investigating Officer Failed to Record Statements; Court Displeased

ट्रांसपोर्टर हत्याकांड : पुराने विवेचक ने नहीं दर्ज किए बयान, कोर्ट नाराज

Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Transporter Murder Case: Previous Investigating Officer Failed to Record Statements; Court Displeased
आगरा। बहुचर्चित ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में शुक्रवार को मुकदमे के नए विवेचक केस डायरी सहित सीजेएम शारिब अली की कोर्ट में पेश हुए। केस डायरी से पता चला कि आरोपी रवि के बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। सात दिन में साक्ष्य संकलन कर फिर से आख्या मांगी है। अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

घटना 4 अप्रैल, 2026 को तड़के हुई थी। ट्रांसपोर्टर असगर अली का शव मल्ल का चबूतरा स्थित उनके गोदाम के पास सड़क किनारे मिला था। पहले पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही थी। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें कार चालक असगर अली को टक्कर मारकर भागता नजर आया। परिजन ने पहले दिन हत्या की तहरीर दी थी मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में हादसे की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने रवि का पक्ष सुना। आरोपी ने बताया कि पुराने विवेचक ने उससे एक-दो मिनट बात की थी, अब तक कोई बयान दर्ज नहीं किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed