{"_id":"5f11b48a8ebc3e636b75c821","slug":"transporter-commits-suicide-by-shooting-in-front-of-wife-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पत्नी के सामने ट्रांसपोर्टर ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पत्नी के सामने ट्रांसपोर्टर ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
Sat, 18 Jul 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:14 AM IST
सार
करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ट्रांसपोर्टर ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल पर परिवार वाले चुप हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के टाउनशिप क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार की रात तकरीबन दो बजे उस समय की है, जब वो अपने कमरे में थे और उनकी पत्नी भी मौजूद थी। ट्रांसपोर्टर ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी वो अवैध असलहा था। थाना रिफाइनरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव बाद निवासी ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह (40) के पास लगभग 100 टैंकर हैं, जिनमें रिफाइनरी से डीजल और पेट्रोल भरकर दूसरे क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। गांव से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हाईवे किनारे शिवराज का शिवा ऑयल कैरियर फर्म के नाम से कार्यालय है। गुरुवार की रात वो कार्यालय से रात करीब 11 बजे घर पहुंचे। पहली मंजिल पर कमरे में थे, वहीं पत्नी राधा भी मौजूद थी।
विज्ञापन
कमरे में बच्चे भी सो रहे थे
पत्नी के मुताबिक रात करीब दो बजे शिवराज ने पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ने इसकी जानकारी नीचे कमरे में सो रही सास सुंदर देवी को दी। शिवराज के पिता गुलाब सिंह घर से बाहर थे। जानकारी पर वो भी मौके पर पहुंच गए और डायल 112 को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कमरे में पत्नी के अलावा दो बेटे-दो बेटियां भी उसी कमरे में सो रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि ट्रांसपोर्टर ने आत्महत्या की है। जिस पिस्टल से उसने आत्महत्या की है वो अवैध असलहा था। परिजन ने हत्या की कोई आशंका व्यक्त नहीं की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
आत्महत्या का कारण नहीं चल सका पता
करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ट्रांसपोर्टर ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल पर परिवार वाले चुप हैं। पिता गुलाब सिंह ने बताया कि वो उस समय घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी ने उन्हें इस बारे में फोन से सूचना दी थी, जबकि सीओ रिफाइनरी का कहना है कि शिवराज शराब पीता था तथा पारिवारिक कलह भी थी।
हत्या में जा चुका था शिवराज जेल
शिवराज सिंह हत्या के मामले में वर्ष 2018 में जेल जा चुका था। उस पर एक तेल कारोबारी की हत्या का आरोप लगा था। पिता ने बताया कि शिवराज पर लगे सभी केस खत्म हो चुके थे।
आत्महत्या का कारण नहीं चल सका पता
करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ट्रांसपोर्टर ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल पर परिवार वाले चुप हैं। पिता गुलाब सिंह ने बताया कि वो उस समय घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी ने उन्हें इस बारे में फोन से सूचना दी थी, जबकि सीओ रिफाइनरी का कहना है कि शिवराज शराब पीता था तथा पारिवारिक कलह भी थी।
हत्या में जा चुका था शिवराज जेल
शिवराज सिंह हत्या के मामले में वर्ष 2018 में जेल जा चुका था। उस पर एक तेल कारोबारी की हत्या का आरोप लगा था। पिता ने बताया कि शिवराज पर लगे सभी केस खत्म हो चुके थे।