फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transportation Agra will also get 100 roadways buses passengers will benefit

परिवहन: आगरा को भी मिलेंगी 100 रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगा लाभ

Mon, 05 Feb 2024 09:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 09:55 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने नई बसें खरीदने के लिए 500 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि में से आगरा को भी 100 रोडवेज बसें मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Transportation Agra will also get 100 roadways buses passengers will benefit
यूपी रोडवेज की बस, - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बजट में नई बसें खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। इससे आगरा परिवहन निगम को करीब 100 नई बसें मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में निगम के बेड़े में करीब 536 बसें हैं, जिसमें मथुरा की बसें भी शामिल हैं। कई मार्गों पर संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। साथ ही टीटीजेड के कारण 15 साल पुरानी बसें हटाई जा रही हैं। इससे बसों की संख्या कम हो रही है। अब बजट से नई बसें मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में एक हजार नई बसें खरीदी जानी हैं। आगरा परिक्षेत्र के लिए 135 बसें देने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उनको 100 बसें मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण यात्रा को सुलभ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed