फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transparent procurement system boosts farmers' confidence at Midhakur procurement centre, 102 farmers registered, 792 quintals of wheat procured from 27 farmers completed

Agra News: पारदर्शी खरीद व्यवस्था से मिढ़ाकुर क्रय केंद्र पर किसानों का बढ़ा भरोसा, 102 किसानों का पंजीकरण, 27 किसानों से 792 क्विंटल गेहूं की खरीद पूरी

Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Transparent procurement system boosts farmers' confidence at Midhakur procurement centre, 102 farmers registered, 792 quintals of wheat procured from 27 farmers completed
बिचपुरी। मिढ़ाकुर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पर संचालित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र इस सीजन में किसानों के लिए भरोसेमंद साबित हो रहा है। पारदर्शी तौल और समय पर भुगतान व्यवस्था ने किसानों की प्रमुख चिंताओं को काफी हद तक दूर किया है।
विज्ञापन

सचिव अशोक कुमार ने बताया कि खरीद कार्य सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक संचालित हो रहा है। अब तक 102 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 27 किसानों से 792 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। प्रतिदिन चार से पांच किसान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति नहीं बन रही है। उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है और सर्वर भी ठीक तरह से काम कर रहा है, जिससे पंजीकरण से लेकर तौल तक की प्रक्रिया बिना बाधा पूरी हो रही है। खरीदा गया गेहूं फिलहाल सोसाइटी के गोदाम में सुरक्षित रखा जा रहा है, जिसे सोमवार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को भेजा जाएगा। किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में मिल रहा है। गेहूं खरीद 15 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


गेहूं बिक्री के बाद खातों में समय पर पहुंचे रुपये
मिढ़ाकुर निवासी किसान हेतसिंह ने बताया कि उन्होंने 37 क्विंटल गेहूं केंद्र पर बेचा, जिसके 96,385 रुपये समय पर उनके बैंक खाते में पहुंच गए। उन्होंने तौल प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, गढ़ी गुलजारी के किसान गोपाल सिंह ने 26 क्विंटल गेहूं केंद्र पर बेचा, जिनके 67,730 रुपये उनके खाते में प्राप्त हो गए। उन्होंने भी व्यवस्था पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed