फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transmission center of main power house filled with rain water, power failure

Agra News: मुख्य बिजलीघर के पारेषण केंद्र में भरा बारिश का पानी, गुल रही बिजली

Mon, 11 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Transmission center of main power house filled with rain water, power failure
कासगंज। जिले में रविवार को हुई रिकॉर्ड बारिश ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। भिटौना के 132 केवीए विद्युत पारेषण केंद्र में पानी भर गया। इस कारण शटडाउन नहीं हो सका और हाईटेंशन लाइनों में हुए फाल्ट सही नहीं हो पाए। पूरी रात प्रभुपार्क फीडर की आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन

5500 उपभोक्ता इस फीडर से प्रभावित हुए। अन्य फीडरों के उपभोक्ता भी प्रभावित रहे। पानी भर जाने के कारण रात में ही आपातकालीन कदम उठाए। फायरब्रिगेड और नगर पालिका के कर्मचारियों ने पानी निकाला। पूरी रात बिजली गुल रहने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। घर के इन्वर्टर 14 घंटे आपूर्ति ठप रहने के कारण डिस्चार्ज हो गए। सुबह लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बिजली घर में भरा पानी सोमवार तड़के कुछ कम हुआ तो जोखिम उठाकर विद्युतकर्मियों ने फाल्ट सही करने के लिए शटडाउन लिया। इसके बाद हाईटेंशन लाइन पर हुए फाल्ट को सही करने का काम शुरू हो पाया। प्रभुपार्क फीडर की आपूर्ति सुबह करीब 7 बजे के बाद शुरू हो सकी। इंडस्ट्रीयल एरिया की बिजली भी कई घंटे गुल रही। रात्रि करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed