{"_id":"69c450df1b2ba5e703012a8e","slug":"transgenders-clash-over-badhai-area-leading-to-uproar-agra-news-c-25-1-agr1008-1019640-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बधाई’ के इलाके को लेकर भिड़े किन्नर, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बधाई’ के इलाके को लेकर भिड़े किन्नर, जमकर हंगामा
Thu, 26 Mar 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के विवाद में झगड़े पर गिरफ्तार किन्नर काजल उर्फ विनोद
बाह। ताजनगरी के बाह क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर छिड़ा विवाद बुधवार को एक बार फिर सड़क पर आ गया। जरार क्षेत्र में ‘बधाई’ मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख बाहरी क्षेत्र के किन्नर मौके से भाग निकले, जबकि पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
जरार क्षेत्र कल्लो किन्नर के अधिकार में है। जरार की कल्लो किन्नर ने बाह थाने में एनसीआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके क्षेत्र में नेंसी किन्नर के बुलावे पर पहुंचे कुछ किन्नर बधाई गाने बजाने का काम कर रहे हैं। विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बाहर क्षेत्र के किन्नर भाग खड़े हुए। पुलिस ने औरैया के मुरादगंज की काजल उर्फ विनोद किन्नर को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि नेंसी किन्नर ने बधाई के लिए उसे और तीन साथियों को बुलाया था। झगड़ा होने पर साथी भाग गये। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि एनसीआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गये किन्नर काजल उर्फ विनोद का शांतिभंग में चालान किया है। क्षेत्र का विवाद है, जांच की जा रही है।
नेंसी किन्नर ने भाकियू की आड़ में खुद को बाह क्षेत्र में स्थापित करने का प्रयास किया था। किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्र को लेकर हुए विवाद में जमकर हंगामा हुआ था। बाह थाने के बाहर सड़क से लेकर थाने के भीतर तक जमकर हाथापाई एवं प्रदर्शन हुआ था। तब नेंसी किन्नर को बैकफुट पर आना पड़ा था। एक बार फिर किए गये प्रयास पर मुरादगंज के किन्नर काजल उर्फ विनोद की गिरफ्तारी हुई है।