फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender Wing Protests in Agra Outrage Over Killings of Hindus in Bangladesh

UP: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर उबाल...आगरा में किन्नर सड़कों पर उतरे, झंडा जलाकर फूटा गुस्सा

Sat, 27 Dec 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 09:18 AM IST
सार

बांग्लादेश की घटनाओं से आक्रोशित विश्व हिंदू महासंघ के किन्नर प्रकोष्ठ ने हरीपर्वत पर नारेबाजी की। वहीं भगवान टाॅकीज पर हनुमान दल ने बांग्लादेश के झंडे जलाए।

विज्ञापन
Transgender Wing Protests in Agra Outrage Over Killings of Hindus in Bangladesh
प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू महासंघ ने हरीपर्वत चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के किन्नर प्रकोष्ठ ने महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ पुतले पर अपना गुस्सा निकाला और नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं की आवाज को सड़क पर उठाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सौरव तिवारी, सुनीता मेहता, मीनू अग्रवाल, डिंपल गंभीर, देव ठाकुर, दीप नारायण यादव, काजल राठौर, स्वीटी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर के नीचे जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के झंडे जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष भारत चाहर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अंतरिम सरकार के इशारे पर हत्या, बलात्कार जैसे अपराध किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार को जल्द से जल्द रुकवाने की मांग की। इस दौरान मनोज चाहर, लोकेश लवानिया, पुलकित अग्रवाल, मोंटी निषाद, ए पी सिंह ठाकुर, अभिषेक चाहर, कान्हा श्याम चौधरी, आकाश आदि मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed