Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender cell formed in Agra University given big responsibility

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय में  गठित हुआ ट्रांसजेंडर सेल, इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 01 Mar 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

कुलसचिव द्वारा जल्द ही ट्रांसजेंडर सेल बनाया गया। इस सेल की समन्वयक प्रो. हेमा पाठक हैं। ये सेल ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के शैक्षणिक माहौल को अनुकूल बनाने, शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के साथ ही कौशल विकास और इन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा। 

विज्ञापन
Transgender cell formed in Agra University given big responsibility
गठित हुआ ट्रांसजेंडर सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा का माहौल ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के अनुकूल बनाया जाएगा। इनके कौशल विकास पर जोर रहेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्यीय ट्रांसजेंडर सेल गठित किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कुलपति प्रो. आशु रानी ने ट्रांसजेंडर सेल का गठन किया है। समन्वयक प्रो. हेमा पाठक हैं, सदस्यों में प्रो. रनवीर सिंह, डॉ. स्वाती माथुर और पूजा सक्सेना हैं। सेल को ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सेल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ बाहर भी गतिविधियां बढ़ाएगी। उनकी भी समस्याओं का समाधान कराने में भूमिका निभाएगी। इनके लिए कौशल विकास वाले कुछ पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। वर्तमान में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 10 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनकी संख्या और भी बढ़े, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। 26 फरवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य ट्रांसजेडर कल्याण बोर्ड की मुख्य सलाहकार व सदस्य देविका एस. देवेंद्र मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed