{"_id":"677c1f3514764e02fc075921","slug":"transformers-lying-open-are-becoming-the-cause-of-accidents-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-126076-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खुले पड़े हैं ट्रांसफाॅर्मर, बन रहे हादसों का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खुले पड़े हैं ट्रांसफाॅर्मर, बन रहे हादसों का कारण
Mon, 06 Jan 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर में बिना बैरीकेडिंग के ट्रांसफाॅर्मर से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार इनसे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन विद्युत निगम इस ओर उदासीन बना हुआ है। इनके आगे सुरक्षा के लिए लोहे की जाली तक नहीं लगाई है। सोमवार को भी सोरों गेट स्थित पुरानी एसडीएम कोर्ट के निकट खुले पड़े एक ट्रांसफाॅर्मर में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक गाय मर गई। ऐसे ही शहर में कई खुले पड़े ट्रांसफाॅर्मर की अमर उजाला ने पड़ताल की।
गली मनौटा तिराहे पर दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। इनके पीछे दुकानों का संचालन हो रहा है। चबूतरे के आसपास किसी प्रकार की बैरीकेडिंग नहीं है। केबल जमीन पर झूल रही हैं। लोग इसके पास में ही कूड़ा डाल देते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। पुराना एसडीएम कोर्ट में लगे ट्रांसफाॅर्मर के आसपास बैरीकेडिंग नहीं है। इसके पास में ही लकड़ी का काम होता है। परिसर में सीओ कार्यालय का संचालन हो रहा है। हर समय लोगों का आवागमन बना रहता है। केबिलें जमीन पर झूलती रहती हैं। पुलिया नंबर पांच के समीप रखा ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह से असुरक्षित है। इसके पीछे नाला बह रहा है। केबल अक्सर नाले में गिर जाती हैं। बस्ती में होने के कारण हर समय लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।