फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transformer explodes in Agra three people get badly burnt due to hot oil splashing

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट: तीन लोग बुरी तरह झुलसे, जलन की वजह से नाले में लगाई छलांग; क्षेत्र में फैली दहशत

Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
सार

आगरा में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। गरम तेल के छीटे पड़ने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आगरा में एक फैक्टरी के सामने यह घटना हुई।

विज्ञापन
Transformer explodes in Agra three people get badly burnt due to hot oil splashing
ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट: तीन लोग बुरी तरह झुलसे - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। बोदला-बिचपुरी रोड पर वासन शू फैक्टरी के सामने लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की दोपहर अचानक तेज धमाके से फट गया। गर्म तेल ऊपर गिरने से सड़क किनारे ठेल लगाने वाले तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चाय विक्रेता की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

बोदला-बिचपुरी रोड पर खंभे पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत की थी। खंभे के पास बीधा नगर, जगदीशपुरा निवासी करिया उर्फ करु का चाय का खोखा है। बीधा नगर के सोनू और विनय कपड़े की ठेल लगाते हैं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फटा और उसमें से गर्म तेल करिया, सोनू, विनय सहित पांच-छह लोगों पर गिरा।

विज्ञापन


चीख पुकार और भगदड़ मच गई। एक रिक्शा चालक के ऊपर भी तेल गिरा मगर वह रिक्शा लेकर भाग निकला। मामूली झुलसने वाले भी भाग गए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तीन लोग झुलसे हैं। राहगीरों पर भी छींटे आए थे। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलन की वजह से नाले में कूदे

गर्म तेल गिरने से झुलसे तीनों युवकों को बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। चीखते हुए तीनों युवक पास के नाले में कूद पड़े, ताकि जलन कम हो सके। इसके बाद लोगों ने उन्हें निकाला। झुलसे लोगों का कहना था कि तेल से कपड़े तक जल गए। जलन से बचने को नाले में कूदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed