{"_id":"5fc249c38ebc3e9be74e5269","slug":"transfarmer-mainpuri-news-agr4697364197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योंती रोड उपकेंद्र पर लगाया दस एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योंती रोड उपकेंद्र पर लगाया दस एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के क्रम में शनिवार को ज्योंती रोड उपकेंद्र पर दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे आपूर्ति होने वाले 65 गांवों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
ज्योंती रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र से 65 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए यहां अब तक आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लोड अधिक होने के चलते अक्सर गांवों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें आती थीं। इससे निजात दिलाने के लिए अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने क्षमता वृद्धि की संस्तुति की थी।
इसी के तहत शनिवार को यहां दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद अब उपकेंद्रों की क्षमता आठ एमवीए से बढ़कर 18 एमवीए हो गई है। रविवार को इससे आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे पहले आठ अन्य उपकेंद्रों की भी क्षमता वृद्धि की जा चुकी है।
विज्ञापन
759 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
बिजली बिल बकाया होने पर चलाए गए अभियान में कुल 759 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 127, द्वितीय खंड में 303 और तृतीय खंड में 329 कनेक्शन काटे गए। टीमों ने सभी उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने के लिए कहा।
रविवार को भी खुले रहेंगे कार्यालय और कैश काउंटर
बकाया बिल जमा करने और अन्य राजस्व कार्यों के लिए रविवार को भी बिजली विभाग के खंड और उपखंड कार्यालय और कैश काउंटर खुले रहेंगे। यहां कोई भी अपना बिल संशोधित या जमा करा सकेगा। ये जानकारी अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल ने दी है।