फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains delayed After AP Express fire in Gwalior

एपी एक्सप्रेस अग्निकांड के बाद पांच घंटे तक ठप रहा रेल यातायात, 22 ट्रेनें हुईं प्रभावित

Mon, 21 May 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 21 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed After AP Express fire in Gwalior
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर के बिरला नगर स्टेशन पर आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के दो कोचों में हुए अग्निकांड के कारण झांसी-आगरा के बीच रेल यातायात पांच घंटे तक ठप रहा। दुर्घटना के बाद ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। 
विज्ञापन


अप और डाउन रूट की 22 यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें छोटे स्टेशनों पर रोकी गईं, जिस कारण यात्रियों को खानपान का सामान तक नहीं मिल सका। भीषण गर्मी में ट्रेनों में फंसे यात्रियों का बुरा हाल हो गया। आगरा-झांसी पैसेंजर को रद्द किया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस सोमवार को आगरा कैंट से होकर ग्वालियर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11.30 बजे बिरला नगर स्टेशन के पास ट्रेन के दो कोच बी-6 और बी- 7 में आग लग गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

22 ट्रेनें हुई प्रभावित

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इससे झांसी से आगरा के बीच अप और डाउन दोनों ही रूटों पर ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। हादसे के बाद ट्रेनों को आगरा, मथुरा, धौलपुर के स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया। 

मंगला एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस समेत 22 गाड़ियों में दोपहर 12 बजे से ही यात्री फंसे रहे। शाम छह बजे तक ही रूट क्लीयर हो सका। भीषण गर्मी में ट्रेनों में फंसे यात्रियों बेचैन हाल में रहे। 

जो ट्रेनें छोटे स्टेशन या आउटर पर रोकी गई थीं, उनके यात्रियों को पीने का पानी तक नहीं मिल सका। इस हादसे के कारण आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।

रिजर्वेशन भी कैंसिल करवाए गए

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि दोपहर तीन बजे झांसी-आगरा रूट क्लीयर हो चुका था। आगरा-झांसी पैसेंजर को रद्द किया गया है। वहीं सैकड़ों यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन भी कैंसिल करवाए। 

आगरा से ट्रेन में 81 यात्री सवार हुए थे। ट्रेन में आग लगने की जानकारी होने पर उनके परिवारीजन चिंतित हो गए। कई लोगों ने आगरा कैंट स्टेशन पर फोन करके ट्रेन में हुई घटना के बारे में जानकारी हासिल की। हेल्प लाइन नंबरों पर भी पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed