फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Training given to girl students for self defense

Agra News: आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

Sat, 22 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Training given to girl students for self defense
मैनपुरी। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शनिवार को शहर के फर्दपुर रोड स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। ताइक्वांडो के नेशनल कोच योगेश माथुर ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक और मैनेजर ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अमर उजाला की ओर से पुस्तकें देकर सम्मानित किया। बालाजी ग्लोबल एकेडमी में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो के नेशनल कोच और मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव योगेश माथुर ने छात्राओं के एक के बाद एक आत्मरक्षा के कई अभ्यास कराए। उन्होंने छात्राओं को सामने से होने वाले हमले और पीछे से होने वाले हमले से बचाव के लिए ताइक्वांडो के अलग-अलग अभ्यासों की जानकारी दी। छात्राओं ने भी उनके साथ मार्शल आर्ट का अभ्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचे कॉलेज के प्रबंधक निदेशक सुरेश चंद्र ने कहा कि छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट का ज्ञान जरूरी है। मैनेजर श्यामबाबू मिश्रा ने कहा कि छात्राएं किसी प्रकार से अपने को कमजोर न समझें। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अमित चौहान, इंचार्ज सोनाली दुबे भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed