फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Training given to 328 women mates on nine blocks

नौ ब्लॉकों पर 328 महिला मेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 09 Aug 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Training given to 328 women mates on nine blocks
मैनपुरी। मनरेगा के तहत महिलाओं को रोजगार देने के लिए सोमवार को महिला मेटों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी नौ ब्लॉकों पर 328 महिला मेटों को मनरेगा कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शासन ने मनरेगा में महिला मेटों को बढ़ावा देने के आदेश दिए हैं। इसके तहत सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं का चयन किया गया है। इन महिलाओं को मनरेगा के तहत 20 मनरेगा श्रमिकों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए रखा जाएगा। इससे उन्हें रोजगार मिलेगा और वे अन्य महिलाओं को भी मनरेगा के तहत कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को सभी नौ ब्लॉकों पर कुल 328 महिला मेटों को प्रशिक्षण दिया गया। सदर ब्लॉक के टीईपी सेंटर में परियोजना निदेशक केके सिंह ने प्रशिक्षण की शुरुआत की। उन्होंने मनरेगा कार्य, एवज में मिलने वाली धनराशि और अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आचार्य ग्राम्य विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत गांव-गांव श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इसमें महिलाओं को बढ़ावा देना महिला मेटों की जिम्मेदारी होगी। किशनी, कुरावली, करहल, बेवर, घिरोर, बरनाहल, जागीर और सुल्तानगंज ब्लॉक में भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed