फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर के इंजन का शीशा निकला, चालक घायल

Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
train
टूंडला (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद-कानपुर पैसेंजर ट्रेन के इंजन का शीशा शनिवार सुबह अचानक निकलकर रेल चालक और सह चालक के ऊपर गिर गया। घटना में दोनों चालक घायल हो गए। घायल चालकों ने स्वयं को शीशे से अलग कर ट्रेन को नियंत्रित किया। घायल होने के बाद दोनों चालकों ने ट्रेन को अगले स्टेशन तक पहुंचाया। करीब दो घंटे बाद ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

टूंडला हेड क्वार्टर के रेल चालक राजमणि मीणा शनिवार को ट्रेन संख्या 64164/62 शिकोहाबाद-कानपुर ट्रेन लेकर कानपुर जा रहे थे। कानपुर रेलखंड के इटावा स्टेशन से आगे निकलते ही ट्रेन के इंजन (कैब) का आगे का शीशा हवा के प्रेशर से अचानक निकलकर चालक राजमणि मीणा और सहायक चालक के ऊपर गिर पड़ा। शीशा गिरने से उनके सिर, नाक और छाती में चोट आई है। चश्मा भी टूट गया। शीशे के नीचे फंसे दोनों चालकों ने किसी तरह निकलकर ट्रेन को पाता रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। घायल होने और शीशा न होने पर उन्होंने आगे ट्रेन चलाने में असमर्थता जताई और ट्रेन को खड़ा कर दिया। जानकारी पर टूंडला नियंत्रण कक्ष ने दूसरा इंजन लगवाकर ट्रेन को करीब 10 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दैनिक यात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

....तो हो सकती थी रेल दुर्घटना
टूंडला। दौड़ती ट्रेन के इंजन के अगले शीशे का अचानक निकलकर चालकों के ऊपर गिरने से बड़ी रेल दुर्घटना भी हो सकती थी। गनीमत रही कि घटना ऐसी जगह हुई, जहां ट्रेन सीधे जानी थी और आगे सिग्नल यलो थे। यदि घटना रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के दौरान होती अथवा शीशा टूटकर चालकों के सिर आदि में लगता तो चालक गंभीर घायल होते और ट्रेन को रोक नहीं पाते। ऐसे में हादसा गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed